सूडान इथियोपिया के बीच तनाव गहराया, हेलीकॉप्टर क्रेश ,

सूडान और इथियोपिया के बीच जारी तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया जब इथियोपिया के लड़ाकों ने सूडान के 6 लोगों की हत्या कर दी जिस में सब के सब महिलाएं और बच्चे थें।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सूडान सेना के अधिकारियों ने खबर दी है कि इथियोपिया सीमा के निकट सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो कर नष्ट हो गया है।

अनातोली प्रेस के अनुसार सूडान सेना का यह हेलीकॉप्टर इथियोपिया सीमा के निकट मज़ारिफ प्रान्त में गिरकर नष्ट हुआ है। अभी सूडान की ओर से सैन्य तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने इस घटना के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

इथियोपिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच सूडान संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख मोहम्मद उस्मान हुसैन ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर इथियोपिया की सीमा से लगते हुए क्षेत्रों का दौरा किया है।

यह दौरा उस स्थिति में हुआ है जब हाल ही में सूडान के 6 नागरिकों को इथियोपिया के लड़ाकों ने मार डाला था मारे गए लोगों में सभी महिलाएं एवं बच्चे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles