हमने सऊदी अरब के भाड़े के लड़ाकों के जमावड़े को निशाना बनाया: यमनी सशस्त्र बल

हमने सऊदी के भाड़े के लड़ाकों के जमावड़े को निशाना बनाया: यमनी सशस्त्र बल

यमन के सशस्त्र बलों ने कहा कि, यमन की जनता के खिलाफ अपराधी सऊदी शासन द्वारा लगभग 12 वर्षों से जारी घेराबंदी और सैन्य आक्रमण के बीच उनकी सेनाओं ने सऊदी अरब की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य गतिविधियों और सैनिकों की तैनाती का पता लगाया। यह तैयारी अपने अंतिम चरण में थी और इसका उद्देश्य यमन के स्वतंत्र प्रांतों तथा यमन की जनता पर हमले तेज़ कर उन्हें अन्यायपूर्ण घेराबंदी समाप्त कराने की अपनी मांग से पीछे हटने के लिए मजबूर करना था।

इसी के जवाब में यमन के सशस्त्र बलों ने अल-रुवैक, अल-अबर और अल-थनिया क्षेत्रों सहित तथाकथित “प्रथम और तृतीय आपातकालीन ब्रिगेड” से जुड़े अन्य सैन्य शिविरों पर बड़ी और विशेष सैन्य कार्रवाई की। इस अभियान में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

यमन के सशस्त्र बलों के अनुसार इस कार्रवाई के परिणाम इस प्रकार रहे:

सऊदी समर्थित भाड़े के सैकड़ों लड़ाके मारे गए या घायल हुए।

देश के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-वदीआ क्षेत्र में दुश्मन के कई शिविर, जमावड़ा स्थल, गोदाम और हथियारों के भंडार नष्ट होकर आग की चपेट में आ गए।

निशाना बनाए गए शिविरों में मौजूद बड़ी संख्या में सैन्य उपकरण और सैन्य वाहन भी नष्ट कर दिए गए।

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा कि, वह यमन और उसकी जनता के ख़िलाफ़ किसी भी नए सैन्य दुस्साहस से बाज़ आए। उन्होंने कहा कि, यदि तनाव बढ़ता है तो उसके सभी परिणामों की जिम्मेदारी स्वयं सऊदी शासन की होगी।

popular post

हमने सऊदी अरब के भाड़े के लड़ाकों के जमावड़े को निशाना बनाया: यमनी सशस्त्र बल

हमने सऊदी के भाड़े के लड़ाकों के जमावड़े को निशाना बनाया: यमनी सशस्त्र बल यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *