चुनाव नतीजों से ट्रंप नाराज़; फॉक्स न्यूज़ को ठहराया हार का जिम्मेदार!

चुनाव नतीजों से ट्रंप नाराज़; फॉक्स न्यूज़ को ठहराया हार का जिम्मेदार!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों की हार के बाद अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए इस बार फॉक्स न्यूज़ पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनावी हार के लिए इस टीवी नेटवर्क को ज़िम्मेदार ठहराया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए फॉक्स न्यूज़ पर डेमोक्रेटिक विरोधियों का पक्ष लेने और रिपब्लिकन पार्टी की हार में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो को फॉक्स न्यूज़ पर जगह दिए जाने की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने लिखा, “फॉक्स न्यूज़ बिल डी ब्लासियो को मंच क्यों दे रहा है? वह न्यूयॉर्क के इतिहास का सबसे ख़राब मेयर है, जिसे पागलों की तरह चिल्लाने और अपनी राय रखने का मौक़ा दिया जा रहा है।”

ट्रंप ने डी ब्लासियो पर न्यूयॉर्क को अपूरणीय नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बात पर भी नाराज़गी जताई कि न्यूयॉर्क को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति अब अमेरिका के प्रशासन और उसे चलाने के तरीक़े पर अपनी राय दे रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे फॉक्स न्यूज़ को चुनावी हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि, यह नेटवर्क लगातार डेमोक्रेटिक विरोधियों को अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करता है और उन्हें अपनी बात रखने के लिए मंच देता है। ट्रंप के मुताबिक़, रिपब्लिकन उम्मीदवारों की चुनावी हार में भी इस रवैये की भूमिका रही है।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “ईश्वर अमेरिका की रक्षा करे!”

इससे पहले भी ट्रंप ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “अगर मैं चुनाव में उम्मीदवार होता, तो हम आसानी से जीत जाते। मैंने मतदाताओं से कहा था कि कल्पना कीजिए, मतपत्र पर मेरा नाम है, लेकिन वे इस बात से सहमत नहीं हुए!”

popular post

अमेरिकी जनता ने चुनाव में ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध का विरोध किया है: क़ालिबाफ़

अमेरिकी जनता ने चुनाव में ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध का विरोध किया है: क़ालिबाफ़ ईरानी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *