ट्रम्प के वकीलों ने महाभियोग के मुकदमें की वैधता को चुनौती दी

वॉशिंग्टन द्वारा रायटर्स को दिए गए बयान में बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वकीलों ने मंगलवार को ये बयान दिया कि अमेरिकी सीनेट को अब ट्रम्प के महाभियोग के मुकदमे को खारिज कर देना चाहिए क्योंकि अब उन्होंने राष्ट्रपति पद छोड़ दिया है, जबकि डेमोक्रेटिक सांसदों ने 6 जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के लिए पूर्ण रूप से ट्रम्प को ज़िम्मेदार ठहराया।

ट्रम्प के वकीलों ने कहा कि पिछले हफ्ते 100 सीटों वाली सीनेट में 50 में से 45 वोट इस मुकदमे को खारिज करने के पक्ष में रहे,क्यों कि अब ट्रम्प एक आम नागरिक है, उन्होने 20 जनवरी को अपना पड़ छोड़ दिया था। इसके साथ ही ट्रम्प की टीम ने इस बात को भी सिरे से नकार दिया कि कैपिटल हिल की हिंसा में ट्रम्प का हाथ था।

ट्रम्प की रक्षा टीम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में हमेशा वो कार्य किए जो कि अमेरिकी लोगों के हित में बेहतर थे।
डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प के पद छोड़ देने के तर्क को ख़ारिज कर दिया और सीनेट से ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने की मांग की।

उन्होंने लिखा कि महाभियोग या संविधान का कोई भी प्रावधान राष्ट्रपतियों को अपने कार्यकाल के अंत में अपराध करने की अनुमति नहीं देता है।

आपको बता दें कि 6 जनवरी को दिए गए भाषण में ट्रम्प ने अपने झूठे दावों को दोहराया और इसके साथ ही अपने समर्थकों को कैपिटल हिल पर मार्च करने और लड़ने के उपदेश दिए जिसने राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत के औपचारिक कांग्रेस प्रमाणन को बाधित कर दिया और एक पुलिस कर्मी सहित पांच अन्य लोगों की मौत भी हुई।

डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प द्वारा जॉर्जिया के राज्य सचिव ब्रैड रैफेंसपर्गर को किए गए एक फोन कॉल का हवाला देते हुए कहा कि ट्रम्प ने उनसे बस इतने वोट “तलाश” करने को कहा कि जिससे अमेरिका में जो बाइडेन की जीत खत्म की जा सके।

ट्रम्प के वकीलों ने कहा कि “तलाश” का कोई ग़लत मतलब नहीं था, बल्कि ट्रम्प सबूतों की सावधानी पूर्वक जांच किए जाने के लिए सिर्फ अपनी राय व्यक्त कर रहे थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *