अमेरिका की चौधराहट का अंत शांतिपूर्ण नहीं होगा

अमेरिका की चौधराहट का अंत शांतिपूर्ण नहीं होगा अफगानिस्तान को अराजकता में डालते हुए अमेरिका इस देश से भाग खड़ा हुआ है।

अमेरिका की चौधराहट का अंत निकट आ रहा है और विश्व समुदाय इसे भलीभांति महसूस भी कर रहा है। दुनिया भर से अमेरिकी प्रभुत्व की समाप्ति पर टिप्पणी करते हुए नियाल फर्ग्यूसन ने कहा है कि अमेरिकी साम्राज्य का अंत शांतिपूर्ण नहीं होगा।

अमेरिका के पतन ने जहां एक ओर अफगानिस्तान को अराजकता के संकट में डाल दिया है वहीं अमेरिकी साम्राज्य का पतन एक सदी पहले ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के समान ही प्रतीत हो रहा है।

द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार विख्यात इतिहासकार नियाल फर्ग्युसन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी साम्राज्य का पतन दुनिया भर में व्यापक संघर्ष का कारण बन सकता है।

नियाल फर्ग्यूसन ने कहा कि हम एक ओर अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी को देख रहे हैं वहीं दूसरी ओर विश्व पटल पर शक्तिशाली चीन का उदय हो रहा है जिसे हम सब देख रहे हैं।

मेरे अमेरिकी पाठक अफगानिस्तान से अपनी सरकार की क्रूर निकासी को देख रहे हैं साथ ही वह अफगानिस्तान को संकट में डालने वाले जो बाइडन के इस निर्णय को सही ठहराने के गंभीर प्रयासों को भी देख रहे हैं।

यह सब वैसा ही प्रतीत होता है जैसा एक सदी पहले चर्चिल के निर्णय के बाद हुआ था। एक सदी पहले चर्चिल ने जो कदम उठाए थे आज बाइडन के कदम और फैसले भी उसी जैसे प्रतीत हो रहे हैं।

याद रहे कि अमेरिका को हर हाल में 31 अगस्त तक अफ़ग़ानिस्तान से निकल जाना है। अपने वादे से मुकरने की अवस्था में तालिबान अमेरिका को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दे चुका है।

31 अगस्त के बाद भी अफ़ग़ानिस्तान में फंसे रह जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को निकालने की योजना पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा है कि हम अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तालिबान से बातचीत कर रहे हैं।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी कहा था कि अमेरिका पिछले कुछ सालों से तालिबान के साथ राजनीतिक संबंध बनाए हुए है। उन्होंने अब तक अपने वादों पर अमल किया है। वाशिंगटन अपने हितों के अनुसार काबुल की नई सरकार के बारे में फैसला लेगा।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *