अमेरिकी संसद के पास लगी आग, संसद को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया

20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ लेने वाले हैं लेकिन उससे पहले अमेरिकी संसद कैपिटल बिल्डिंग के पास के परिसर में आग लग गई जिसके बाद अमेरिकी संसद को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि आग के चलते शपथग्रहण का पूर्वाभ्यास कर रहे कई प्रतिभागियों को वहां से हटा दिया गया। अधिकारियों ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसके कारण कोई बड़ा खतरा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।

वहीं यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून प्रवर्तन विभाग ने फर्स्ट और एफ स्ट्रीट क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

बयान में इस आग को मामूली बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि आग को बुझा दिया गया है। अमेरिकी कैपिटल कॉम्प्लेक्स को सतर्कता के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। आम जनता के लिए यहां अब कोई खतरा नहीं है।

बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लेकिन ट्रम्प समर्थकों की हिंसा के बाद से वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

आने जाने पर रोक

समाचार एजेंसी रॉयटर ने प्रत्‍यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि आंतरिक सुरक्षा जोखिम को देखते हुए कैपिटल कॉम्‍प्‍लेक्‍स (US Capitol complex) में लोगों का प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित कर दिया गया है। तगड़े सुरक्षा बंदोबस्‍त और पाबंदियों के चलते लोगों को शेल्‍टरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। लॉकडाउन का एलान जो बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह से महज कुछ दिन पहले आया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *