जो बाइडेन के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही चले अंडे और पत्थर

जो बाइडेन के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही ओरेगन पोर्टलैंड की आई सी ई बिल्डिंग पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और अंडे फेकना शुरू कर दिए और लोकतांत्रिक सदन के मुख्यालय की खिड़कियां तोड़ दी

पुलिस ने पत्थर और अंडे फेकने वाले लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस और फ़्लैश बैंग का इस्तेमाल किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया

बता दें कि ये प्रदर्शनकारी इमिग्रेशन और कस्टम की बिल्डिंग पर पत्थरों और अंडो से पथराव कर रहे थे साथ ही आई सी ई द्वारा बनाए गए इमिग्रेशन के कानून को खत्म करने की मांग कर रहे थे

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका का झंडा जला दिया और दीवारों पर स्प्रे द्वारा भद्दे चित्र भी बनाए
प्रदर्शनकारी पुलिस और बाइडेन के खिलाफ मार्च कर रहे थे, एक प्रदर्शनकारी के हाथ में एक साइन बोर्ड पर लिखा था “हमे बाइडेन नहीं बदला चाहिए”।

डेली मेल साइट के मुताबिक़ प्रदर्शनकारियों ने कुछ अधिकारियों को चीजें भी फेंक कर मारी।
बाइडेन के शपथ समारोह के समय लगभग 150 लोगों का एक दूसरा समूह पूर्वी पोर्टलैंड में इकट्ठा हो गया जिसमे कुछ लोग पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का ज़िक्र कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने अधिक प्रगतिशील नीतियों की मांग करते हुए ” ब्लैक लाइव्स मैटर” के नारे लगाए ” ब्लैक लाइव्स मैटर” के समर्थकों ने एक मार्च भी निकला और पुलिस द्वारा की गई हिंसा और नस्लभेदी अन्याय की निन्दा की।
बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ के बाद कई आदेशों पर हस्ताक्षर किए जिनमें अमेरिका और मैक्सिको के बीच सीमा निर्माण पर 100 दिनों की रोक भी शामिल है।
राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम्प द्वारा लगाई गईं सख्त प्रवासी नीतियों को समाप्त करने का वादा भी किया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *