ट्रम्प पर महाभ‍ियोग के लिए डेमोक्रेट सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

अमेरिका (America) में डेमोक्रेट्स ने सोमवार को दूसरी बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है अगर उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट ट्रम्प को पद से नहीं हटाते हैं. तो डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग चलाया जाएगा

डेमोक्रेट्स ने माइक पेंस को संविधान के 25वें संशोधन को लागू करने और डोनाल्ड ट्रम्प को अयोग्य होने की वजह से व्हाइट हाउस से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. इससे पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सदन के उस प्रस्ताव को रोका था जिसमें उपराष्ट्रपति पेंस से 25वें संशोधन को लागू करने और ट्रम्प को राष्ट्रपति पद से हटाने को कहा गया है.

ट्रम्प पर महाभियोग की कार्यवाही ने रविवार को जोर पकड़ा जब सदन के डेमोक्रेट सदस्यों ने सोमवार को निवर्तमान रिपब्लिकन राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी. इससे पहले प्रतिनधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने डेमोक्रेट सदस्यों को पत्र लिखकर उप राष्ट्रपति माइक पेंस को ट्रम्प को पद से हटाने के लिए 25वें संशोधन के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करने के लिए कहने के नियमों को रेखांकित किया.

दस्तावेज में विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से 25वें संशोधन को लागू करने के लिए उपराष्ट्रपति पेंस और कैबिनेट के दूसरे सदस्यों को कानूनी प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया गया है.

महाभियोग की प्रक्रिया तेज होने के साथ ट्रम्प पर अपने कार्यकाल के पहले ही पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है. कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जेनेगर ने यूएस कैपिटल में ट्रम्प समर्थकों के हंगामे और हिंसा की तुलना नाजियों से की है और ट्रम्प को एक नाकाम नेता बताया है जो इतिहास में ‘‘अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति” के तौर पर जाने जाएंगे. रिपब्लिकन नेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘‘बुधवार को अमेरिका में जो भी हुआ उसने नाजियों के ‘नाइट ऑफ ब्रोकन ग्लास’ की याद दिला दी.”

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *