ईरान से समझौते के क़रीब, थोडी और चर्चा की ज़रूरत: व्हाइट हाउस

ईरान से समझौते के क़रीब, थोडी और चर्चा की ज़रूरत: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि वह वियना वार्ता में ईरान के साथ समझौते के क़रीब है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अभी उस पर और अधिक बातचीत और काम करने की ज़रूरत है। इस बीच व्हाइट हाउस ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

वियना वार्ता में ब्रिटिश दूत ने पहले कहा था कि ईरान के साथ समझौता संभव है लेकिन ईरान रेड लाइन पार नहीं करेगा। ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध हटाने और 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने पर वियना वार्ता में ब्रिटेन वार्ता दल के प्रमुख ने कहा कि वार्ता में मौजूद यूरोपीय देशों के सदस्य आगे की बातचीत के लिए वापस अपनी राजधानियों में लौट आएंगे।

स्टेफ़नी अल-क़ाक़ ने यह जानकारी देते हुए आगे कहा कि ईरान के साथ समझौता मुमकिन है, और यह तब तक मुमकिन रहेगा जब तक ईरान रेड लाइन का सम्मान करते हुए उसे पार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वार्ता करने वाले तीनों यूरोपीय देश जर्मन, फ़्रांस और ब्रिटेन जल्द ही अपने अपने देशों के विदेश मंत्री आगे के मूल्यांकन के लिए बातचीत की मेज़ छोड़ देंगे और फिर हम जल्द ही बातचीत पर लौटने के लिए तैयार हैं।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *