अमेरिका की धमकी, ईरानी जहाज को अनुमति न दे वेनेजुएला और क्यूबा

अमेरिका की धमकी, ईरान के जहाजों को अनुमति न दे वेनेजुएला और क्यूबा अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने वेनेज़ुएला और क्यूबा को धमकी देते हुए कहा है कि वह अपनी जल सीमा में ईरान के जहाजों को प्रवेश की अनुमति ना दें।

अमेरिकी समाचार पत्र पॉलिटिको ने खबर देते हुए कहा है कि बाइडन सरकार ने निजी तौर पर क्यूबा और वेनेजुएला सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपनी बंदरगाहों पर ईरान के जहाजों को लंगर ना डालने दें और उन्हें अपनी जल सीमा में प्रवेश की भी अनुमति ना दें।

पॉलीटिको ने कहा है कि वर्तमान में अटलांटिक सागर में मौजूद ईरान के यह जहाज वेनेजुएला के लिए हथियार ले जा रहे हैं। पॉलीटिको ने रिपोर्ट देते हुए कहा कि क्यूबा या वेनेजुएला के लिए हथियार ले जा रहे ईरान के यह जहाज अमेरिकी चेतावनियों की अनदेखी कर रहे हैं और यह अमेरिका को उकसाने वाली कार्रवाई है।

अटलांटिक सागर के पार ईरानी जहाजों की यह यात्रा ईरानी नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के दो अधिकारियों एवं अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर पॉलीटिको को बताया कि बाइडन प्रशासन ने राजनयिक सूत्रों के माध्यम से वेनेजुएला और क्यूबा पर दबाव डालते हुए चेतावनी दी है कि वह ईरानी जहाजों को अपनी बंदरगाह पर लंगर ना डालने दें।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *