अमेरिकी जनता, ट्रंप के झूठ से तंग आ चुकी है: कमला हैरिस
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता उनके झूठ और ईरान के साथ युद्ध के कारण जीवन-यापन की बढ़ती लागत से परेशान हो चुकी है और अब उनके खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार है।
कमला हैरिस ने अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के घरेलू प्रभावों की आलोचना करते हुए कहा, “अमेरिका के लोग इस बात से तंग आ चुके हैं कि उन्हें पेट्रोल और खाद्य पदार्थों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध की वजह से दोनों की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं।”
हैरिस ने अपने संदेश में आगे कहा कि अमेरिकी जनता इस बात से भी परेशान है कि उसे घर का किराया, बच्चों की देखभाल और चिकित्सा संबंधी खर्चों का भुगतान करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ये सभी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि लोगों के वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अमेरिका के वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी रहीं हैरिस ने जोर देकर कहा कि देश की जनता ट्रंप के झूठ और उनकी निर्दयता से तंग आ चुकी है तथा अब उनके खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार है।
इसके बाद नवंबर में होने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे पास 21 दिन बाद ऐसे नेताओं को चुनने का अवसर होगा, जो डोनाल्ड ट्रंप की गैर-जिम्मेदार, भ्रष्ट और अक्षम सरकार के कदमों को रोक सकें।”
ऐसे समय में, जब जनमत सर्वेक्षणों से अमेरिकी जनता में ट्रंप के कामकाज को लेकर असंतोष के संकेत मिल रहे हैं, डेमोक्रेट्स को मध्यावधि कांग्रेस चुनावों में फिर से बहुमत हासिल करने की उम्मीद है। इसके साथ ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ तीसरी बार महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।a


popular post
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा