अमेरिका ने फिर धमकाया, भारत के हित में नहीं होगा रूस से ऊर्जा आयात

अमेरिका ने फिर धमकाया, भारत के हित में नहीं होगा रूस से ऊर्जा आयात

रूस यूक्रेन संकट के बीच भारत और रुस के बीच दूरी बढ़ाने की यथासंभव कोशिश कर रहे अमेरिका ने एक बार फिर भारत को चेताते हुए कहा है कि हम मास्को से ऊर्जा आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

पिछले हफ्ते भारत यात्रा पर आए अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने भी भारत सरकार को रूस के साथ सहयोग करने पर चेतावनी दी थी जिसके बाद राजनीति हल्क़ों में प्रतिक्रियाओं का दौर देखने को मिला था। अब एक बार फिर अमेरिका ने रूस से उर्जा आयात पर भारत के रुख पर आपत्ति जताई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा है रूस s ऊर्जा और अन्य वस्तुओं का आयात भारत के हित में नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही जेन साकी ने कहा कि हमने रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को समझा भी दिया है और दोहराया भी है इसे सभी देशों को मानना चाहिए।

रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को अंतिम रूप देने वाले अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह पिछले हफ्ते नई दिल्ली में थे। दलीप सिंह की नई दिल्ली यात्रा पर सवालों के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी प्रतिबंधों को समझाया और दोहराया कि कोई भी देश या संस्था को उनका पालन करना चाहिए।

हालाँकि साकी ने कहा कि भारत की ओर से रूस को ऊर्जा भुगतान पर प्रतिबंध नहीं है। नई दिल्ली से रूसी ऊर्जा का आयात उसके कुल ऊर्जा आयात का एक से दो प्रतिशत ही है।

दलीप सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत सरकार को धमकाते हुए कहा था कि यूक्रेन पर आक्रमण के लिए मास्को के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को बाधित करने या धीमा करने का प्रयास करने वाले देशों को परिणाम भुगतना होगा। अमेरिकी राजनयिक का कहना था कि हम भारत द्वारा रूस से ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी नहीं देखना चाहेंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *