ट्रंप, सऊदी अरब का “दूध दुहने” के बाद उसे ज़िबह कर देगा: अल-हूती
अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल इस्लामी पहचान को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, इस्राईल किसी भी समझौते का पालन नहीं करता और पूरी धृष्टता के साथ उसे तोड़ देता है।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनीवाद पूरी इस्लामी उम्मत के लिए एक समान ख़तरा है और इसमें कोई अपवाद नहीं है। उनके अनुसार, ज़ायोनी सोच यह है कि जो लोग उनके प्रति वफ़ादार रहते हैं, वे भी अंततः उनके अपमान का शिकार होते हैं और जब उनकी आवश्यकता समाप्त हो जाती है तो उन्हें नष्ट कर दिया जाता है।
अंसारुल्लाह नेता ने अमेरिका के सामने सऊदी अरब की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि, स्वयं डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब को “दूध देने वाली गाय” बताते हैं, जिसे तब तक दुहा जाता है जब तक उसका दूध सूख न जाए और फिर उसे ज़िबह कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सऊदी शासन अपनी सभी क्षमताओं के साथ ज़ायोनीवाद की सेवा में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
“एपस्टीन गिरोह” से सम्मानजनक संबंध नहीं हो सकते: अल-हूती
अल-हूती ने यमन और उसके संसाधनों को विदेशी हस्तक्षेप से मुक्त कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि, सऊदी अरब यमन की स्थिति को उन देशों जैसी बनाना चाहता है जिन्हें कब्ज़े वाला क्षेत्र कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनीवाद का उद्देश्य केवल ईरान, लेबनान या किसी एक देश को बदलना नहीं है, बल्कि उसकी पूरी योजना “ग्रेटर इस्राईल” के नाम पर पूरे मध्य पूर्व की संरचना बदलने की है।
अमेरिकी अधिकारियों, विशेष रूप से डोनाल्ड ट्रंप, के साथ संबंधों के बारे में अल-हूती ने कहा, “क्या उन लोगों के साथ सम्मानजनक संबंध रखे जा सकते हैं, जो जफ़्री एपस्टीन के कथित गिरोह से जुड़े रहे हों, जिन पर शैतानी अनुष्ठानों, बच्चों के विरुद्ध जघन्य यौन अपराधों और ऐसे घृणित कृत्यों के आरोप लगाए जाते हैं जिन्हें मानव स्वभाव भी स्वीकार नहीं करता?”


popular post
बहरीन में अमेरिकी ठिकानों और सैन्य अड्डों पर ईरान ने ‘आरश’ ड्रोन से हमला किया
बहरीन में अमेरिकी ठिकानों और सैन्य अड्डों पर ईरान ने ‘आरश’ ड्रोन से हमला किया
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा