तालिबान नेता ने किया वादा, लड़कियों की शिक्षा पर जल्द देगें अच्छी खबर

तालिबान नेता ने किया वादा, लड़कियों की शिक्षा पर जल्द देगें अच्छी खबर

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री ने माध्यमिक विद्यालयों में लड़कियों की वापसी पर जल्द ही बहुत अच्छी खबर का वादा किया है। सीएनएन द्वारा सोमवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में उन्होंने ये वादा किया है। दरअसल अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से जाने के बाद तालिबान ने देश की सत्ता संभाली है। जिसके साथ ही उन्होंने लड़कियों के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। इस फैसले ने कई अफगानों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को नाराज कर दिया था।

वहीं अब आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि मैं कुछ स्पष्टीकरण देना चाहता हूं। महिलाओं के लिए शिक्षा का विरोध करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि लड़कियां पहले से ही प्राथमिक विद्यालय जा सकती हैं। उस ग्रेड से ऊपर एक तंत्र पर काम जारी है। उन्होंने अपने पहले टेलीविज़न साक्षात्कार में कहा कि बहुत जल्द आप इस मुद्दे पर अच्छी खबर सुनेंगे।हक्कानी ने संकेत दिया कि नया तंत्र स्कूल ड्रेस कोड अफगान संस्कृति और इस्लामी नियमों और सिद्धांतों पर आधारित होगा।

सत्ता में लौटने के बाद तालिबान ने कहा था कि महिलाएं कम से कम एक हिजाब पहनने। सिर को ढकने वाला एक स्कार्फ वो चेहरा दिखा सकती हैं। लेकिन मई की शुरुआत के बाद से महिलाओं को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। सीएनएन पर मंत्री ने कहा कि पिछले20  साल रक्षात्मक लड़ाई और युद्ध की स्थिति थी।लेकिन वह चाहते है कि भविष्य में संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध हों।हम उन्हें दुश्मन के रूप में नहीं देखते हैं।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *