सऊदी चैनल अरेबिया को झटका, अल्जीरिया ने लाइसेंस रद्द किया

सऊदी चैनल अरेबिया को झटका, अल्जीरिया ने लाइसेंस रद्द किया अल्जीरिया ने अल अरेबिया पर झूठे प्रॉपैगंडे और हेर-फेर का आरोप लगाते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया है ।

सऊदी अरब से संबंधित है अल अरेबिया चैनल पर अल्जीरिया ने हेर फेर और गलत जानकारियां प्रसारित करने के आरोप लगाते हुए इस सऊदी नेटवर्क का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

अल्जीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया के अधिकारियों ने शनिवार को सऊदी अरब से संबंधित अल अरेबिया नेटवर्क के लाइसेंस को रद्द कर दिया है ।

कहा जा रहा है कि अल्जीरिया सरकार ने यह कदम अल अरेबिया की ओर से गलत जानकारी प्रदान करने एवं हेरफेर के आरोप में उठाया है ।

अल्जीरिया के दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए इस न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि संचार मंत्रालय ने शनिवार को अल्जीरिया में अल अरेबिया चैनल को दिए गए लाइसेंस को रद्द करने का फैसला किया है।

अल खलीज ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया के दूरसंचार मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया के पेशेवर नैतिकता के नियमों का पालन न करने , गलत सूचना देने और हेरफेर के कारण हमने अरेबिया का लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया है।

अल्जीरिया संचार मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में सऊदी अरब से संबंधित इस चैनल के किसी विशेष कृत्य का उल्लेख नहीं किया गया है।

याद रहे कि इससे पहले अल्जीरिया ने फ्रांस के फ्रांस 24 चैनल का लाइसेंस भी रद्द किया है । बता दें कि अरेबिया सऊदी मीडिया नेटवर्क का एक हिस्सा है । संयुक्त अरब अमीरात में इसका मुख्यालय दुबई में स्थित है ।

अल अरेबिया राजनीतिक पक्षपात एवं जन भावनाओं से खेलने के लिए गलत रिपोर्टिंग एवं भ्रमित करने वाले तथ्य पेश करने को लेकर कुख्यात है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *