इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र में सऊदी और अमेरिकी साज़िश नाकाम हो गई: यमन

इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र में सऊदी और अमेरिकी साज़िश नाकाम हो गई: यमन

यमन के विदेश मंत्रालय ने आज रविवार को इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र में तनाव पर क़ाबू पाने की सराहना की और एक बयान जारी कर इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र क्षेत्र में रक्तपात रोकने का स्वागत किया। मंत्रालय ने कहा कि, इराक़ में आंतरिक मतभेदों को भड़काने की सऊदी अरब, अमेरिका और इस्राईली शासन की कोशिशें नाकाम हो गईं। मंत्रालय ने इराक़ के आंतरिक मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय सऊदी मीडिया की नकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए ज़ोर दिया कि इन मीडिया संस्थानों ने इराक़ में फूट डालने और आंतरिक स्थिति को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की है।

इराक़ी जनता की एकता बनाए रखने में ईरान की भूमिका की सराहना

यमन के विदेश मंत्रालय ने इराक़ में विभिन्न पक्षों के विचारों को करीब लाने और इराक़ी जनता की एकता बनाए रखने के प्रयासों के लिए इस्लामी गणराज्य ईरान की भूमिका की भी सराहना की। मंत्रालय ने इराक़ी जनता से अपील की कि वे देश की एकता, सामाजिक एकजुटता और स्थिरता को निशाना बनाने की अमेरिका, सऊदी अरब और इस्राईली शासन की साज़िशों के प्रति सतर्क रहें।

इराक़ के बाबिल प्रांत के उत्तरी हिस्से में स्थित जर्फ़-अल-नस्र क्षेत्र में तनाव उस समय बढ़ गया, जब इराक़ी सरकार ने इस इलाक़े में आधिकारिक सुरक्षा बलों को तैनात करने और बलों की तैनाती को पुनर्गठित करने का फैसला किया। क्षेत्र की सुरक्षा ज़िम्मेदारी सौंपने के तरीके को लेकर इराक़ी सरकार और कताइब हिज़्बुल्लाह के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। इससे इस क्षेत्र में संभावित झड़पों की आशंका बढ़ गई गई थी।

popular post

इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र में सऊदी और अमेरिकी साज़िश नाकाम हो गई: यमन

इराक़ के जर्फ़-अल-नस्र में सऊदी और अमेरिकी साज़िश नाकाम हो गई: यमन यमन के विदेश

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *