काबुल: क्रिकेट स्टेडियम में धमाका, चार लोग घायल

काबुल: क्रिकेट स्टेडियम में धमाका, चार लोग घायल

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि राजधानी काबुल के मुख्य क्रिकेट स्टेडियम में एक घरेलू लीग (शिपीज़ा लीग) मैच के दौरान बम विस्फोट हुआ है जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि “अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के कर्मचारी और सभी खिलाड़ी इस विस्फोट में सुरक्षित हैं और किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी के रिपोर्ट के अनुसार, काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान का कहना है कि “विस्फोट एक ग्रेनेड से किया गया, जिसके बाद कुछ मिनटों के लिए खेल को रोक दिया गया।” पिछले साल अगस्त में तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद से इस साल का शिपीज़ा क्रिकेट लीग इस तरह का पहला टूर्नामेंट है। शिपीज़ा क्रिकेट लीग की आठ टीमों में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं।

हालांकि तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में हिंसा का स्तर कम हुआ है, जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह ने हाल के महीनों में कई बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि खुद तालिबान सरकार के सामने सबसे बड़ा खतरा आतंकवादी इस्लामिक स्टेट समूह है जिसे खोरासान प्रांत में इस्लामिक राज्य या आईएस-के के रूप में जाना जाता है। इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने स्वीकार नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि यह हमले इस्लामिक स्टेट की ओर से हो सकता है।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *