काबुल, मस्जिद में हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या 30 हुई

काबुल, मस्जिद में हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या 30 हुई

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में हुए बम धमाके में मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 30 हो गई है.

स्पूतनिक न्यूज़ एजेंसी ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है जबकि घायल लोगों की तादाद में 40 से अधिक बताई जा रही है. अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी संगठन ने स्वीकार नहीं की है.

तालिबान का दावा है कि पूरा अफ़ग़ानिस्तान उसके नियंत्रण में है लेकिन आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन आये दिन ही देश के अल्पसंख्यक विशेष कर शिया समुदाय को निशाना बनाते रहते हैं. शिया समुदाय और अफ़ग़ानिस्तान के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ साथ पुलिस और सुरक्षा कर्मी भी आतंकी हमलो का सामना कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले भी काबुल दो खतरनाक बम धमाकों का सामना कर चुका है जिसमे 10 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए थे. काबुल में 15 दिन पहले हुए 2 बम धमाकों की ज़िम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी.

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *