चीन मेहरबान, तालिबान को दी 31 मिलियन डॉलर की सहायता अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने वादों को धता बताते हुए सरकार गठन कर लिया है।
चीन ने तालिबान सरकार के साथ सहयोग के वादे पर अमल करते हुए नवगठित तालिबान सरकार के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चीन ने तालिबान शासन को आर्थिक संकट से बचाने के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। चीन ने तालिबान को 31 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
बीजिंग ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में पिछले तीन सप्ताह से जारी तनाव खत्म हो गया है। तालिबान को अफगानिस्तान में हालात सामान्य करने चाहिए।
अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद से ही चीन तालिबान के साथ लगातार बात कर रहा है। विश्व समुदाय से अपील करते हुए चीन पहले भी कह चुका है कि दुनिया को तालिबान के साथ मिलकर काम करना चाहिए और इस कड़ी में आर्थिक मदद को जारी रखना जरूरी है।
चीन ने अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का स्वागत करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के गठन के साथ ही इस देश में तीन हफ्तों से जारी अराजकता का माहौल खत्म हुआ है। हम आशा करते हैं कि नई सरकार अफ़ग़ानिस्तान को फिर से खड़ा करने का काम करेगी।
चीन के विपरीत विश्व जगत तालिबान सरकार को लेकर वेट एंड वॉच की नीति अपना रहा है लेकिन चीन ने खुलकर मदद का हाथ बढ़ाते हुए तालिबान सरकार को 31 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।
तालिबान ने भी पिछले सप्ताह चीन का गुणगान करते हुए कहा था कि चीन एक आर्थिक महाशक्ति है और हम उसे बड़ा साथी मानते हैं।
तालिबान ने कहा था कि चीन अफगानिस्तान के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ कोविड-19 से निपटने में जारी सहायता को बढ़ा सकता है।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा