चीन का दावा, कोरोना से नहीं एक भी मौत

चीन का दावा, कोरोना से नहीं एक भी मौत

चीन के वहां से दुनिया भर में फैलने वाले कोरोना को लेकर चीन ने अजीब दावा किया है।

चीन में मूल रूप से 2019 में कोरोना उत्पन्न हुआ था लेकिन यूनाइटेड प्रेस के अनुसार, चीन ने दावा किया है कि उसके यहाँ पिछले एक साल में कोरोना के कारण एक भी मौत दर्ज नहीं की गयी है साथ ही वह वर्तमान में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी भी कर रहा है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में कोरोना से होने वाली मौतों की दर सबसे ज्यादा वायरस के शुरुआती महीनों में दर्ज की गई थी। चीन में करोना से हुई मृत्यु का अंतिम मामला 28 जनवरी, 2021 को दर्ज किया गया था। तब से चीन में इस वायरस से मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया है।

चीन में कोरोना के कारण मरने वालों की कुल संख्या 4636 है, जबकि फिलिस्तीन में मरने वालो की कुल संख्या 4883 है। इन आँकड़ों के हिसाब से चीन फिलिस्तीन के बाद 86वें स्थान पर है।

कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमीक्रॉन के प्रकोप के बाद से दुनिया में शनिवार को 8362 और बुधवार को 12450 मौतें दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल मई के बाद से सबसे अधिक है। डेल्टा स्ट्रेन की चरम अवधि के दौरान सबसे अधिक जहां लगभग 904 हजार मामले थे, वहीं 20 जनवरी को ओमीक्रॉन प्रकोप की अवधि के दौरान मामलों की संख्या 3 मिलियन 700 हजार मामले और पिछले शनिवार को 2 मिलियन दो लाख से अधिक मामले थे।

इस वेरिएंट के अधिकांश मामले संयुक्त राज्य अमेरिका में सामने आये है। चीन में रविवार को कोरोना के केवल 43 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के खिलाफ बीजिंग की “जीरो टॉलरेंस” की नीति, बड़े शहरों में क्वारंटाइन, व्यापक परीक्षण और टीकाकरण, कोरोना से लड़ने में और चीन की सफलता के प्रमुख कारक हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *