लीबिया में फिर नौका पलटी, 57 से अधिक लोगों की मौत

लीबिया में फिर नौका पलटी, 57 से अधिक लोगों की मौत  अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका लीबिया समुद्र तट के निकट दुर्घटना का शिकार होकर पलट गयी।

लीबिया के तट के पास दुर्घटना का शिकार हुई इस नौका में कम से कम 75 लोग सवार थे जिन में से 57 की मौत हो गयी है। मरने वालों में 20 महिलाऐं और कई बच्चे भी शामिल हैं।

लीबिया के तट के पास सोमवार को अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका पलट गई। इस हादसे में कम से कम 57 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है।

‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ की प्रवक्ता सफा मसेहली के अनुसार यह नौका रविवार को पश्चिमी तटीय शहर खम्स से रवाना हुई थी। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 75 लोग सवार थे। जिन 57 लोगों के डूबने की आशंका है, उनमें 20 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

लीबिया के तट रक्षकों और मछुआरों ने 18 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि इन 18 लोगों ने बताया कि नौका इंजन में खराबी की वजह से रुकी थी और खराब मौसम की वजह से पलट गई। नौका में सवार लोगों का संबंध नाइजीरिया, घाना और गाम्बिया से हैं।

संयुक्त राष्ट्र की आव्रजन मामलों से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि लीबिया के तट पर एक सप्ताह से भी कम समय में नौका पलटने की यह दूसरी घटना है। यूरोप जा रही एक नौका बुधवार को पलट गई थी, जिसमें सवार कम से कम 20 प्रवासियों के डूब जाने की आशंका है।

popular post

ईरान के पलटवार से कतर-कुवैत की हालत खराब, ऊर्जा और पानी संकट का खतरा

कुवैत : अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब खाड़ी देशों तक पहुंचता

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *