अल्जीरिया ने अफ्रीकी संघ में इस्राईल की सदस्यता का कड़ा विरोध किया

अल्जीरिया ने अफ्रीकी संघ में इस्राईल की सदस्यता का कड़ा विरोध किया इस्राईल को अफ्रीकी संघ में पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में जगह देने का अल्जीरिया ने कड़ा विरोध किया है।

अल्जीरिया विदेश मंत्रालय ने अफ्रीकी संघ में इस्राईल को एक पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में जगह देने की कड़ी निंदा की है।

echourouqmedia.net की रिपोर्ट के अनुसार अल्जीरिया विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अफ्रीकी संघ में इस्राईल की सदस्यता से फिलिस्तीनी हितों के लिए मिलने वाले अफ्रीका के निरंतर समर्थन पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।

इस्राईल को अफ्रीकी संघ का पर्यवेक्षक सदस्य बनाने से पहले इस संघ के सभी सदस्यों के साथ परामर्श नहीं किया गया । सदस्यों के साथ बिना परामर्श किए इस्राईल को नए पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में नियुक्त करना वैध नहीं है और इस निर्णय से नए पर्यवेक्षक सदस्य के कार्य को वैधता नहीं मिल सकती।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि अफ्रीकी संघ के आंतरिक कानून के अंतर्गत अफ्रीका महाद्वीप के बाहर 87 सदस्यों में से किसी को भी संघ की निश्चित स्थिति को प्रभावित करने की अनुमति नहीं है।

याद रहे कि अल्जीरिया से इस्राईल को टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन भी ज़ोर का झटका लगा था जब अल्जीरिया के खिलाड़ी फतही नूरीन ने इस्राईल के खिलाड़ी के साथ खेलने से मना कर दिया था।

उन्होंने यह कदम फिलिस्तीन के समर्थन में उठाया था। नूरीन ने इस्राईल के साथ मुस्लिम जगत के संबंधों के सामान्यकरण का विरोध करते हुए कहा कि फिलिस्तीन का मुद्दा इन तमाम मामलों से कहीं बढ़कर है।

 

 

 

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *