यमन पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों के 6 साल पूरे हो गए हैं। ठीक 6 साल पहले 26 मार्च 2015 को
सऊदी अरब ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्षेत्र के सबसे ग़रीब देश की आर्थिक घेराबंदी करते हुए यमन के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाया था।
शुक्रवार को यमन में लाख़ों लोगों ने राजधानी सनआ समेत कई शहरों में सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों के ख़िलाफ़ रैलियां निकालीं और अंसारुल्लाह आंदोलन के समर्थन का एलान किया।
हाल ही में यमन को युद्ध विराम का प्रस्ताव देने वाले सऊदी अरब ने अपने दावों के विपरीत एक बार फिर कई स्थानों पर हमले किए वहीँ यमन युद्ध के 6 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में इस युद्ध के ख़िलाफ़ विशाल रैलियों का आयोजन हुआ।
यमन के टीवी चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को सऊदी लड़ाकू विमानों ने मआरिब के मिदग़ल और सिरवाह इलाक़ों पर दर्जनों बम गिराए। पिछले कुछ हफ़्तों से मआरिब में यमनी सेना और उसके घटक स्वयंसेवी बलों तथा सऊदी समर्थन प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी के लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है।
मआरिब मोर्चे पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही यमन संयुक्त बलों मआरिब पर पूर्ण निंयत्रण हासिल करने के बाद, उसके पड़ोसी प्रांतों हज़रामौत और शबवह को आज़ाद कराने के लिए ऑप्रेशन शुरू करेंगे।
सऊदी सैन्य गठबंधन की आर्थिक घेराबंदी और हमलों के कारण यमन में अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मानव इतिहास का सबसे गंभीर संकट क़रार दिया है।


popular post
इस्लामाबाद समझौते का विवरण उचित समय पर सार्वजनिक किया जाएगा: अराक़ची
इस्लामाबाद समझौते का विवरण उचित समय पर सार्वजनिक किया जाएगा: अराक़ची ईरान के विदेश मंत्री
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा