हमारी शक्तिशाली सेनाएँ दुश्मनों को करारा और विनाशकारी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: अराक़ची

हमारी शक्तिशाली सेनाएँ दुश्मनों को करारा और विनाशकारी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं: अराक़ची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने नई दिल्ली में आयोजित BRICS की बैठक में कहा कि, ईरान से जुड़े किसी भी मुद्दे का कोई सैन्य समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, “हम ईरानी कभी भी किसी दबाव या धमकी के सामने सिर नहीं झुकाते, लेकिन सम्मान की भाषा का सम्मानपूर्वक जवाब देते हैं। हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएँ विदेशी आक्रमणकारियों को करारा और विनाशकारी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन हमारा राष्ट्र शांति चाहता है और युद्ध का इच्छुक नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि ईरानी जनता पर किए गए हमलों को झूठे दावों के आधार पर सही ठहराने की कोशिश की गई है। ये दावे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के तथ्यों और यहाँ तक कि अमेरिका की अपनी खुफिया एजेंसियों के आकलनों से भी मेल नहीं खाते। अराक़ची ने कहा कि सच्चाई यह है कि ईरान, कई अन्य स्वतंत्र देशों की तरह, अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद का शिकार बना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम आज की दुनिया में बेहद निंदनीय हैं और उनका कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि जो लोग लापरवाह सैन्य दुस्साहस को अपने भू-राजनीतिक हितों के लिए लाभकारी समझते हैं, वे यह भूल रहे हैं कि क्षेत्रीय अस्थिरता अंततः सभी पक्षों के लिए नुकसानदायक साबित होती है, यहाँ तक कि आक्रमण करने वालों के लिए भी।

अराक़ची ने कहा कि इस भयानक हिंसा के बीच ईरानी जनता ने दृढ़ता और गर्व के साथ अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा, “क्या हम अपने स्वतंत्रता के आदर्श से पीछे हट गए? क्या हमने प्रभुत्ववादी शक्तियों की इच्छा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया? इसका जवाब स्पष्ट है — हमने कभी ऐसा नहीं किया और न ही कभी करेंगे।”

popular post

कांग्रेस ने किया केरल के मुख्यमंत्री का एलान, वीडी सतीशन होंगे सीएम

कांग्रेस ने किया केरल के मुख्यमंत्री का एलान, वीडी सतीशन होंगे सीएम कांग्रेस की केरल

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *