मैंने वेनेज़ुएला पर अपना फ़ैसला कर लिया है, लेकिन अभी नहीं बताऊँगा: ट्रंप 

मैंने वेनेज़ुएला पर अपना फ़ैसला कर लिया है, लेकिन अभी नहीं बताऊँगा: ट्रंप

पिछले कुछ हफ्तों से वेनेज़ुएला और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेज़ुएला के बारे में आगे के कदम को लेकर उन्होंने अपना फ़ैसला लगभग तय कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय डेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वेनेज़ुएला के खिलाफ वाशिंगटन की अगली कार्रवाई के बारे में उन्होंने “लगभग अपना फ़ैसला कर लिया है”, लेकिन फिलहाल वे उसके बारे में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं।

अपने कुछ समर्थकों की इस चिंता पर कि, अमेरिका कहीं किसी नए विदेशी युद्ध में न कूद जाए, ट्रंप ने बस इतना कहा: “देखते हैं क्या होता है। ट्रंप का दावा है कि, वेनेज़ुएला के रास्ते आने वाली ड्रग्स की तस्करी को रोकने में अमेरिका ने कुछ प्रगति की है, लेकिन “मेक्सिको और कोलंबिया के साथ अभी भी समस्या बनी हुई है।”

पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप प्रशासन ड्रग्स तस्करी के नाम पर वेनेज़ुएला के तटों के पास जहाज़ों पर घातक सैन्य हमले कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके अधिकारियों ने कई बार वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को धमकाते हुए इस देश की ज़मीन पर सीधे हमले की संभावना तक की बात कही है।

इसी बीच, अमेरिकी अख़बार वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट किया है कि, ट्रंप वेनेज़ुएला पर संभावित हमले के लिए अलग-अलग सैन्य विकल्पों का आकलन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के प्रमुख डैन काइन लगातार दूसरे दिन व्हाइट हाउस पहुँचे ताकि वेनेज़ुएला के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाइयों पर चर्चा कर सकें। इन बैठकों में कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें हवाई हमले, मिसाइल हमले, और यहाँ तक कि सीमित जमीनी ऑपरेशन भी शामिल हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *