ग़लत जांच रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर: मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी मामले की जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनसुनवाई (जनता दर्शन) के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले की निष्पक्ष जांच कर ही उसका समाधान निकाला जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को माफ नहीं किया जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समय पर, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनता दर्शन के दौरान कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें शिकायत की गई कि संबंधित केस में गलत रिपोर्ट लगाई गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जांच कर गलत रिपोर्ट लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की मदद में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा, यदि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर देरी या बाधा पाई गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


popular post
दक्षिण लेबनान में इज़रायल की कार्रवाई “युद्ध अपराध” है: साद हरीरी
दक्षिण लेबनान में इज़रायल की कार्रवाई “युद्ध अपराध” है: साद हरीरी लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा