शहीद सुप्रीम लीडर के ख़ून का बदला, हम निश्चित रूप से लेंगे: ईरानी अधिकारी
मिस्र में ईरान के हितों के संरक्षण कार्यालय के प्रमुख ने क्षेत्रीय गठबंधन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि, इस्लामी क्रांति के शहीद नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई के ख़ून का बदला निश्चित रूप से लिया जाएगा। मुजतबा फ़िरदौसीपुर ने कल शुक्रवार को ज़ोर देकर कहा कि, ईरान की सशस्त्र सेनाएँ क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।
फ़िरदौसीपुर ने समाचार चैनल अल-मयादीन से बातचीत में कहा, “क्षेत्र के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करके ईरान के बुनियादी ढाँचे को निशाना नहीं बनाया जा सकता और यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि ईरान इसका जवाब नहीं देगा।”
उन्होंने कहा कि, क्षेत्रीय देशों के बीच एक क्षेत्रीय गठबंधन बनाया जाना चाहिए, जिसमें राजनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को महत्व दिया जाए।
ईरानी राजनयिक ने यह भी ज़ोर देकर कहा कि, अंतरराष्ट्रीय कानून क्षेत्र के देशों को अपनी हवाई और ज़मीनी सीमाओं का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए शुरुआती ठिकाने के रूप में करने की अनुमति नहीं देता।उन्होंने अमेरिका और इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस्लामी गणराज्य ईरान निश्चित रूप से अपने शहीदों, विशेष रूप से अपने शहीद नेता के ख़ून का बदला लेगा।
फ़िरदौसीपुर ने ईरान और मिस्र के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश अपने आपसी संबंधों में मौजूद बाधाओं को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और मिस्र के संबंध सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है।


popular post
ईरान के साथ युद्ध के कारण अमेरिकी सैनिकों में सेना छोड़ने की मांग
ईरान के साथ युद्ध के कारण अमेरिकी सैनिकों में सेना छोड़ने की मांग ईरान के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा