अमेरिका की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़, हम दृढ़ता और निर्णायकता से खड़े हैं: बक़ाई
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अमेरिकी शासक वर्ग अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के बुनियादी नियमों को नष्ट करने और युद्ध अपराधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, ईरान गुंडागर्दी और कानून तोड़ने के ख़िलाफ़ पूरी दृढ़ता और निर्णायकता के साथ खड़ा है।
विदेश नीति समूह, फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल एक बार फिर तेहरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में नागरिक बुनियादी ढांचे, पुलों और बिजलीघरों पर हमले की धमकी दी थी। इस धमकी पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इसी संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने आज को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा नागरिक बुनियादी ढांचे, पुलों और बिजलीघरों पर हमले की धमकियों के जवाब में कहा कि ये धमकियां अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी नियमों की पूरी तरह अनदेखी करती हैं।
उन्होंने कहा:
“किसी भी आदेश को युद्ध अपराध करने का लाइसेंस नहीं माना जा सकता। युद्ध अपराधों को उचित ठहराने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का हवाला देना अपराध करने वालों को आपराधिक जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करता।”
युद्ध और नरसंहार की अमेरिकी भूख की भेंट चढ़ रहा मानवीय कानून
डोनाल्ड ट्रंप ने कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक संदेश में कहा था कि अब से जब भी इस्लामी गणराज्य ईरान मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य साधन अथवा हथियार से होर्मुज़ जलडमरूमध्य में किसी जहाज़ पर हमला करेगा, तो अमेरिका जवाब में एक पुल या बिजलीघर पर बमबारी करके उसे नष्ट कर देगा। उन्होंने विशेष रूप से तेहरान के आसपास या स्वयं तेहरान में मौजूद पुलों और बिजलीघरों को निशाना बनाने की धमकी दी।
इस पर बक़ाई ने कहा कि अमेरिकी शासक वर्ग अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून, मानव सभ्यता के नैतिक सिद्धांतों और उससे बचे हुए हर आधार को युद्ध और नरसंहार की अपनी असीमित भूख की भेंट चढ़ाना चाहता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा:
“पुलों और बिजलीघरों को नष्ट करने की नीति स्पष्ट रूप से ग़ैर-क़ानूनी और अपराधपूर्ण है।”
उन्होंने आगे कहा कि, इस तरह की नीति प्रतिशोध और सामूहिक दंड का स्पष्ट उदाहरण है। अंतरराष्ट्रीय कानून और स्वयं अमेरिकी घरेलू क़ानून में भी इन दोनों कार्रवाइयों को स्पष्ट रूप से युद्ध अपराध के रूप में प्रतिबंधित किया गया है, विशेष रूप से 18 U.S.C. § 2441 (War Crimes Act) के तहत।
बक़ाई ने कहा कि ऐसे अपराधों पर समय बीत जाने से क़ानूनी कार्रवाई की सीमा समाप्त नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिफ़ॉर्म कोड ऑफ़ मिलिटरी जस्टिस (UCMJ) और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की Law of War Manual में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सैन्यकर्मियों का क़ानूनी और नैतिक दायित्व है कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के ऐसे आदेशों को मानने से इनकार करें जो स्पष्ट रूप से गैरकानूनी हों।
बक़ाई ने जोर देकर कहा:
“ईरान, गुंडागर्दी और क़ानून तोड़ने के खिलाफ दृढ़ता और निर्णायकता के साथ खड़ा है।”
अब्बास अराक़ची ने भी ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने भी बुधवार रात, को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा:
“हमारा रक्षा सिद्धांत स्पष्ट है: आंख के बदले आंख। ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता, जिसमें हमारे बुनियादी ढांचे पर हमला भी शामिल है, का सामना निर्णायक, शक्तिशाली और प्रभावी जवाब से किया जाएगा।”
अराक़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जो भी पक्ष किसी भी रूप में ऐसी आक्रामकता में शामिल होगा या उसका समर्थन करेगा, उसे एक वैध लक्ष्य माना जाएगा।


popular post
अमेरिका की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़, हम दृढ़ता और निर्णायकता से खड़े हैं: बक़ाई
अमेरिका की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़, हम दृढ़ता और निर्णायकता से खड़े हैं: बक़ाई ईरान के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा