अमेरिका की नई वादाखिलाफ़ी: ईरान पर नए प्रतिबंध लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने ईरान के साथ हुए समझौता ज्ञापन एमओयू (MOU) के अनुच्छेद 9 का उल्लंघन करते हुए नए व्यक्तियों और कंपनियों के नाम ईरान-विरोधी प्रतिबंधों की सूची में शामिल कर दिए हैं।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने घोषणा की है कि 8 व्यक्तियों और 6 संस्थाओं को ईरान से संबंधित प्रतिबंधों की सूची में जोड़ा गया है।
अमेरिका ने ये नए प्रतिबंध ऐसे समय लगाए हैं, जबकि समझौता ज्ञापन के अनुच्छेद 9 के अनुसार उस पर ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने से परहेज़ करने की प्रतिबद्धता थी।
अमेरिका के नए प्रतिबंधों पर अब्बास अराक़ची की प्रतिक्रिया
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर एक संदेश में कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा ईरान पर नए प्रतिबंध लगाना समझौता ज्ञापन के अनुच्छेद 9 का स्पष्ट उल्लंघन है।
अराक़ची ने लिखा, “ईरान अब तक अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता रहा है, लेकिन अमेरिकी वित्त मंत्री ने समझौता ज्ञापन के अनुच्छेद 9 का उल्लंघन किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि “यह कदम समझौते के उल्लंघन से जुड़े अन्य अमेरिकी क़दमों और ग़लतियों की ही कड़ी है।”
विदेश मंत्री ने अपने संदेश के अंत में जोर देकर कहा कि, किसी भी समझौते का पालन तभी संभव है, जब दोनों पक्ष समान रूप से अपनी-अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करें।


popular post
बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे और कई संपर्क पुल ड्रोन हमलों का निशाना बने
बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे और कई संपर्क पुल ड्रोन हमलों का निशाना बने वैश्विक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा