अमेरिका ने क़ेश्म द्वीप पर हमले की पुष्टि की, अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाए जाने को भी स्वीकार किया
अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार तड़के अमेरिकी अख़बार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को बताया कि, अमेरिकी सेना ने ईरान के क़ेश्म द्वीप (Qeshm Island) पर हमला किया है। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिन अमेरिकी अधिकारियों के नाम उजागर नहीं किए गए, उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पिछले कई हफ्तों से ईरान के खिलाफ सीमित हमले कर रहा है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अमेरिका के ये हमले रक्षात्मक प्रकृति के हैं और इनका उद्देश्य ईरान को होर्मुज़ जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाज़ों पर हमला करने से रोकना है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने इन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा कि वॉशिंगटन सरकार लगातार क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों के सामने मौजूद खतरों से निपट रही है।
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान पर हालिया हमलों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की थी, ताकि ऐसा कोई संकेत न जाए कि, वह ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर, अमेरिकी समाचार चैनल ‘न्यूज़नेशन’ ने भी एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी कि क़ेश्म द्वीप पर किए गए हमलों के दौरान ईरान के रडार प्रतिष्ठानों और मिसाइल लॉन्चिंग स्थलों को निशाना बनाया गया।
इस अधिकारी ने दावा किया:
“हमने यह हमला अमेरिकी संपत्तियों के ख़िलाफ़ ईरानियों द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में किया।” इसके कुछ ही मिनट बाद समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने भी रिपोर्ट दी कि सोमवार शाम ईरानी बलों ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान की दिशा में मिसाइल दाग़ी थी। इसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमान ने आत्मरक्षा में उस मिसाइल लॉन्चिंग स्थल को निशाना बनाया।
ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाए जाने की अमेरिका की स्वीकारोक्ति
वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने एक जानकार अधिकारी के हवाले से लिखा कि सोमवार शाम ईरानी बलों ने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी थी। इसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमान ने आत्मरक्षा में उस मिसाइल लॉन्चिंग स्थल और क़ेश्म द्वीप स्थित रडार प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।


popular post
मक्का पर हमले का आरोप, सऊदी अरब की मैदानी हार से भागने की कोशिश: यमनी सेना
मक्का पर हमले का आरोप, सऊदी अरब की मैदानी हार से भागने की कोशिश: यमनी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा