आयतुल्लाह ख़ामेनेई के जनाज़े में इराक़ी अधिकारी का अमेरिकी अधिकारियों को दिया गया संदेश
ईरानी संसद के उपाध्यक्ष अली नेकज़ाद ने कहा कि, इराक़ यात्रा के दौरान उन्होंने स्वयं देखा कि शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के अंतिम विदाई समारोह में इराक़ के वर्तमान प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष, मौजूदा व पूर्व मंत्री तथा देश के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि वहीं एक इराक़ी अधिकारी ने उनसे कहा कि, उसने अमेरिकी अधिकारियों से कहा था, “शिया समुदाय में जो व्यक्ति शियाओं के साथ अहंकार और घमंड का व्यवहार करता है, शिया उसके सामने और अधिक दृढ़ तथा प्रतिरोधी हो जाते हैं। लेकिन जो सम्मान और विनम्रता से पेश आता है, शिया भी उसके साथ उसी प्रकार का व्यवहार करते हैं।”
नेकज़ाद के अनुसार, उस इराक़ी अधिकारी ने अमेरिकी अधिकारियों को सलाह दी थी कि, वे ईरान के प्रति घमंड और अहंकार का रवैया छोड़ें तथा सम्मान और विनम्रता के साथ व्यवहार करें, ताकि उन्हें भी उसी के अनुरूप प्रतिक्रिया मिले।
उन्होंने यह भी कहा कि, शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के अंतिम विदाई समारोह में 4 करोड़ 30 लाख (43 मिलियन) से अधिक लोगों ने भाग लिया। उनके अनुसार, 9 करोड़ ईरानी स्वयं को इस समारोह का सहभागी मानते थे और यदि परिस्थितियाँ अनुकूल होतीं, तो वे भी इसमें शामिल होते।


popular post
आयतुल्लाह ख़ामेनेई के जनाज़े में इराक़ी अधिकारी का अमेरिकी अधिकारियों को दिया गया संदेश
आयतुल्लाह ख़ामेनेई के जनाज़े में इराक़ी अधिकारी का अमेरिकी अधिकारियों को दिया गया संदेश ईरानी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा