परमाणु हथियार इस्राईल के पास, और निरीक्षण की मांग ईरान से की जाती है: पे़ज़ेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पे़ज़ेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पश्चिमी देशों के कथित पाखंड की आलोचना करते हुए कहा कि परमाणु हथियार रखने वाले इस्राईल को पूरी तरह से दंडमुक्ति मिली हुई है, जबकि ईरान को लगातार निरीक्षणों और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि केवल बयानबाज़ी से विश्वास क़ायम नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए दोहरे मापदंडों को पूरी तरह त्यागना होगा।
इस्राईल ने ग़ाज़ा में 70,000 लोगों का नरसंहार किया
पे़ज़ेश्कियान ने कहा, “इस क्षेत्र में परमाणु बम और सामूहिक विनाश के अन्य हथियार इस्राईली शासन के हाथों में हैं, फिर भी ईरान से निरीक्षण की मांग की जाती है! उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को विरोधाभासी बताते हुए कहा, “इस्राईल ने ग़ाज़ा में 70,000 लोगों का नरसंहार किया, जबकि बातचीत की मेज़ पर आने के बाद भी ईरान पर बमबारी की गई!”
पे़ज़ेश्कियान ने कहा कि, इस्राईल के पास परमाणु हथियार हैं, वह परमाणु अप्रसार संधि (NPT) में शामिल होने से इनकार करता है और उसने अपने पूरे इतिहास में एक भी अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक को अधिकृत क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।
उन्होंने कहा, “इसके बावजूद उसे अरबों डॉलर के मुफ़्त हथियार दिए जाते हैं और किसी भी राजधानी पर बमबारी करने की पूरी छूट प्राप्त है। मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य के विरोधाभास को रेखांकित करते हुए पे़ज़ेश्कियान ने दोहराया:
“मैं फिर कहता हूँ: परमाणु बम इस्राईल में है, लेकिन निरीक्षक ईरान में हैं! इस्राईल हत्या करता है, जबकि ईरान पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं!”
‘हम आतंकवाद के शिकार हैं’
पे़ज़ेश्कियान ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इस्राईल द्वारा किए गए युद्ध अपराधों को दर्शाने वाली तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिखाईं।
उन्होंने कहा,
“हम आतंकवादी नहीं हैं; हम आतंकवाद के शिकार हैं।” उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरानी राष्ट्र पर लगाए गए आरोपों का सीधे जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को “भ्रमित” बताया। पे़ज़ेश्कियान ने ईरान के ख़िलाफ़ किए गए कथित अभूतपूर्व अपराधों का भी उल्लेख किया।
हमारे सुप्रीम लीडर की हत्या की गई
उन्होंने कहा, “मैं ऐसे ईरान से आता हूँ जहाँ हमारे नेता की हत्या बिना किसी कानूनी औचित्य और बिना किसी सबूत के कर दी गई। यहाँ उन्होंने आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की हत्या का संदर्भ दिया, जिसके बारे में उनके अनुसार अमेरिका-इस्राईल के 40 दिनों तक चले युद्ध के पहले दिन हत्या की गई थी।
मीनाब स्थित शजरे तैय्येबा प्राथमिक विद्यालय में अमेरिकी बमबारी में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीरें दिखाते हुए पे़ज़ेश्कियान ने कहा:
“मैं ऐसे ईरान से आता हूँ जहाँ उन्होंने एक स्कूल पर बमबारी की। आप इन बच्चों को देख सकते हैं। उन्होंने इन बच्चों पर बम गिराए और उन्हें मार डाला—उन हथियारों से जो उन्हें अमेरिका और इस्राईल से मिले थे। इन बच्चों ने कोई पाप नहीं किया था। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था।”
उन्होंने लामेर्द शहर पर हुए हमले का भी विस्तार से उल्लेख किया और कहा कि वहाँ अमेरिकी बलों ने पहली बार अत्याधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा:
“लामेर्द ईरान के छोटे शहरों में से एक है। वहाँ एक खेल परिसर है, जहाँ बच्चे व्यायाम कर रहे थे। अमेरिका ने क्लस्टर बमों से उस पर हमला किया, जो हज़ारों टुकड़ों में बिखर गए। उन्होंने हमारे वैज्ञानिकों, हमारे लोगों, हमारी महिलाओं और उन निर्दोष बच्चों को शहीद कर दिया, जिन्होंने कोई पाप नहीं किया था।”


popular post
सऊदी अरब, अमेरिकी परियोजनाओं का औज़ार है / हर आक्रमण का जवाब देंगे: यमन
सऊदी अरब, अमेरिकी परियोजनाओं का औज़ार है / हर आक्रमण का जवाब देंगे: यमन यमन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा