ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़कर ट्रंप ने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया: अमेरिकी जज
अमेरिका के पूर्व जज और जस्टिंग फ्रीडम कार्यक्रम के मेज़बान एंड्रयू नेपोलिटानो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, डोनाल्ड ट्रंप ने नए युद्धों से दूर रहने के अपने चुनावी वादे के विपरीत, इस्राईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हित में युद्ध छेड़ दिया।
नेपोलिटानो ने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध के आर्थिक परिणामों ने अमेरिकी जनता पर भारी बोझ डाल दिया है। खाद्य पदार्थों, ईंधन और आवास की कीमतों में वृद्धि ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उनके अनुसार, ट्रंप ने जनता की आर्थिक समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन लोगों का मजाक उड़ाया है, जिन्हें अपने जीवन-यापन का खर्च उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के इस पूर्व जज ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना अब भी मध्य पूर्व में मौजूद है और ट्रंप युद्ध फिर से शुरू करने की धमकी दे रहे हैं।
चुनावी हार के लिए डेमोक्रेट्स को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी की मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद कथित तौर पर झूठे दावों का सहारा लेते हुए आर्थिक संकट और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश की।
ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेट्स की जीत के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई और ईरान के हमले तेज हुए। इस तरह उन्होंने अमेरिका के हालिया चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक पराजय को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईंधन की कीमतों में तेज़ी से गिरावट जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईंधन की कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं कि मामलों का समाधान किस तरह होता है और ईरान के साथ हमारा समझौता किस रूप में होता है।


popular post
ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़कर ट्रंप ने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया: अमेरिकी जज
ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़कर ट्रंप ने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया: अमेरिकी जज
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा