कोरोना वैक्सीन पर नहीं घटा GST , आक्सीजन हुई सस्ता

कोरोना वैक्सीन पर नहीं घटा GST , आक्सीजन हुई सस्ता, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जीएसटी परिषद ने कोविड -19 चिकित्सा आपूर्ति पर कर राहत पर विचार करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार कोविड परीक्षण किट, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर माल और सेवा कर (जीएसटी) की दर पहले 12 प्रतिशत से घटाकर अब 5 प्रतिशत कर दी गई है।

इसके अलावा एंबुलेंस के लिए जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी और हैंड सैनिटाइजर पर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। ये दरें 30 सितंबर तक वैध रहेंगी।

तापमान जांच उपकरणों पर अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगा, जोकि पहले यह 18 फीसदी था।

व्यक्तिगत आयात सहित पल्स ऑक्सीमीटर पर जीएसटी दर पहले के 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है।

निर्दिष्ट इंफ्लेमेटरी डायग्नोस्टिक किट पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो गई है और श्मशान के लिए गैस / बिजली / अन्य भट्टियों पर उनकी स्थापना सहित दरों को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

GSTपरिषद ने कोविड -19 संबंधित दवाओं – टोसीलिज़ुमैब और एम्फोटेरिसिन बी पर कोई जीएसटी नहीं लगाने का फैसला किया है। पहले यह दर 5 प्रतिशत थी।

हेपरिन और रेमडेसिविर जैसे एंटी-कोआगुलंट्स पर दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। कोविड के इलाज के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और फार्मा विभाग (DoP) द्वारा अनुशंसित किसी भी अन्य दवा पर अब 5 प्रतिशत कर लगेगा।

जीएसटी परिषद ने वेंटिलेटर मास्क/कैनुला/हेलमेट पर कर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला किया गया है

जीएसटी परिषद की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, “ये दरें जीओएम द्वारा अनुशंसित सितंबर तक मान्य होंगी। समय को आगे बढ़ाने का फैलता ज़रूरत पड़ने पर लिया जा सकता है

popular post

सादा प्रांत के ऊपर सऊदी लड़ाकू विमान को रोककर हमला किया: यमनी सेना

सादा प्रांत के ऊपर सऊदी लड़ाकू विमान को रोककर हमला किया: यमनी सेना यमनी सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *