ममता देंगी चाय पार्टी, 2024 को लेकर विपक्ष को मज़बूत करने की तैयारी
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेकने और विपक्ष को मज़बूत करने के लिए सभी से एकता की अपील की है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 2024 के विधानसभा चुनाव के लेकर दिल्ली का रुख कर रही हैं. बता दें कि विधानसभा में जीत के बाद ये ममता बनर्जी की पहली दिल्ली यात्रा होगी. इस यात्रा पर उनका मक़सद 2024 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की प्रक्रिया शुरू करना है.
सियासी हलकों से खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मख्यमंत्री ममता बनर्जी के 28 जुलाई को दोपहर तीन बजे विपक्षी नेताओं की चाय पार्टी की मेजबानी करने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम का आयोजन तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर आयोजित हो सकता है.
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को एक भाषण देते हुए विपक्षी पार्टियों से एकता की अपील की थी, जिसमें कांग्रेस के पी चिदंबरम और राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था.
ग़ौर तलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनावों और मोदी सरकार को केंद्र से सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी विपक्ष नेताओ से एकता का आह्वान करते हुए आगे की रणनीति बनाने के लिए कहा था इस कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम समेत अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए थे.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चाय पार्टी में कौन-कौन नेता शामिल होगा इसा बारे अभी तक पता नहीं लग पाया है लेकिन इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि वो नेता जो इससे पहले 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शामिल हुए थे. वो सभी ममता की चाय पार्टी में भी शामिल होंगे।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा