अमेरिका पर फिर हो सकते हैं 9/11 जैसे हमले, चीन ने चेताया चीन ने अमेरिका पर फिर से बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है।
अमेरिका पर फिर से 9/11 जैसे आतंकी हमले की आशंका जताते हुए चीन के सरकारी मीडिया हाउस ने अमेरिका में फिर से बड़े आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है।
अमेरिका में 9/11 जैसे आतंकी हमले के 20 साल पूरे होने के मौके पर ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने आशंका जताई है कि अमेरिका पर फिर से 9/11 जैसा हमला हो सकता है।
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने कहा कि चीन को अमेरिका का दुश्मन समझना वाशिंगटन की भारी भूल है। 11 सितंबर का हमला 19 आतंकियों का किया गया आत्मघाती हमला था, लेकिन यह आतंक का आत्मघाती और अंतिम हमला नहीं था।
आतंकवाद दूसरे घातक हमले के लिए ताकत जुटाएगा। समय बताएगा कि चीन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझना अमेरिका की भूल है।
चीन और अमेरिका के संबंध अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे हैं चीन और अमेरिका के बीच रिश्ते इतने बिगड़ चुके हैं कि चीन में उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अमेरिका के सहयोगी देशों ने भी चीन पर प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिका के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अमेरिका को अपनी सोच और राजनीतिक फायदे के आधार पर आतंकियों को परिभाषित करना बंद करना चाहिए। आंतकी सिर्फ आतंकी होते हैं।
राजनीतिक फायदे को देखते हुए आतंकियों को परिभाषित करने का मतलब है आतंकी गतिविधियों की अनदेखी करना, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंक के खिलाफ साझी लड़ाई कमजोर पड़ती है।
याद रहे कि इस से पहले द गार्डियन ने भी चीन अमेरिकी संबंधों पर रिपोर्ट देते हुए कहा था कि चीन से निपटने के लिए अमेरिका की रणनीति वाशिंगटन के लिए एक अरब डॉलर की गलती साबित हो सकती है।
चीन से निपटने की रणनीति वाशिंगटन को 1 अरब डॉलर का चूना लगा सकती है। प्रशांत महासागर में दशकों से अमेरिका और चीन के बीच द्वंद जारी है।
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का लक्ष्य क्षेत्रीय लोगों की चिंताओं को दूर करना नहीं है बल्कि उसका एकमात्र लक्ष्य चीन के बढ़ते प्रभाव का सामना करना है।
अमेरिका ने इस क्षेत्र में जितना भी निवेश किया है उसके लिए उसने क्षेत्रीय नेताओं से ना तो कोई विचार विमर्श किया है और ना ही उनकी प्राथमिकताओं और समस्याओं को समझा है।
उसका एकमात्र लक्ष्य चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने और अपनी सुरक्षा को मजबूत करना है। क्षेत्रीय देश नहीं चाहते कि वह चीन और अमेरिका में से किसी एक का चयन करें। ना ही वह इन देशों का मोहरा बनना चाहते हैं।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा