श्रीलंका में 24 सालों में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री बनी
श्रीलंका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश की 24 सालों में पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में 54 वर्षीय हरिनी अमरासूर्या का चयन किया है, जो एक विश्वविद्यालय की व्याख्याता हैं। दोनों समान पृष्ठभूमि से आते हैं और मार्क्सवादी झुकाव वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के सदस्य हैं।
दिसानायके की रानिल विक्रमसिंघे और विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा पर जीत इस बात की ओर इशारा करती है कि जनता ने पारंपरिक राजनीति को अलविदा कह दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि देश की आर्थिक बदहाली के लिए यही पारंपरिक राजनीति जिम्मेदार है।
इससे पहले इस पद पर श्रीमावो भंडारनायके थीं, जब उन्होंने 1960 में देश की प्रमुख के रूप में शपथ ली थी तो वह इस उच्च पद पर आसीन होने वाली दुनिया की पहली महिला बन गईं। वह 2000 तक तीन बार इस पद पर रही थीं।
दिसानायके के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन वादों को पूरा करने की है, जो उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किए थे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वह प्रतिबंध हैं जो उनके पूर्ववर्ती ने आर्थिक दिवालियापन से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ समझौते के तहत लगाए थे।
हालांकि विक्रमसिंघे ने चेतावनी दी है कि बेलआउट समझौते के किसी भी तरह के उल्लंघन से 3 बिलियन डॉलर की किस्त के वितरण में देरी हो सकती है। यह उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट, कोविड-19 से निपटने में अक्षमता और आतंकी हमलों के परिणामस्वरूप पर्यटन पर पड़े प्रभावों के कारण उत्पन्न हुआ था।
दुनिया के अन्य देशों की तरह श्रीलंका की राजनीति में भी पुरुषों का वर्चस्व है। 2023 के प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से केवल 13 देशों में ही महिला प्रमुख हैं। भंडारनायके की छोटी बेटी चंद्रिका कुमारतुंगा देश की पहली और एकमात्र महिला राष्ट्रपति बनीं। वह 1994 से 2005 तक इस पद पर रहीं।


popular post
हमारे प्रस्तावों के बावजूद अमेरिका, ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सका: क़ालिबाफ़
हमारे प्रस्तावों के बावजूद अमेरिका, ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सका: क़ालिबाफ़ ईरानी संसद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा