पाकिस्तान: डॉ आमिर लियाकत हुसैन का हुआ निधन

पाकिस्तान: डॉ आमिर लियाकत हुसैन का हुआ निधन

पाकिस्तान के प्रमुख टीवी होस्ट और असेंबली के सदस्य डॉ आमिर लियाकत हुसैन का निधन हो गया है, वह अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर लियाकत हुसैन के कमरे का दरवाजा बंद था, जिसे घर के कर्मचारी काफी देर से खटखटा रहे थे.बाद में जबरन दरवाजा खोला गया और आमिर लियाकत हुसैन मृत पाए गए लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनके मौत की पुष्टि हुई।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मृत्यु की हालत में अस्पताल लाया गया, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फ़िलहाल उनके घर को सील करके सबूत जुटाए जा रहे हैं।

आमिर लियाकत के कर्मचारी ने कहना है कि उन्हें कल रात से ही सीने में दर्द हो रहा था. हमने उन्हें रात में अस्पताल ले जाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने हमें मना कर दिया लेकिन जब उन्हें कमरे में मृत पाया तो शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उनकी मदद से अमीर लियाकत को अस्पताल ले जाया गया।

उनके निधन पर नेशनल असेंबली का सत्र स्थगित कर दिया गया। पाकिस्तानी असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने कहा है कि सदन के सदस्य आमिर लियाकत के निधन की दुखद खबर मिली है जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही तुरंत रोक दी जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने आमिर लियाकत के निधन के कारण असेंबली का सत्र कल शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर देने का एलान कर दिया है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *