शहबाज शरीफ, इमरान रच रहे हैं गृह युद्ध भड़काने की साजिश

शहबाज शरीफ, इमरान रच रहे हैं गृह युद्ध भड़काने की साजिश

शहबाज शरीफ ने इमरान खान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के 22  करोड़ लोग देश का संविधान और राष्ट्रीय संस्थान एक व्यक्ति के अहंकार के गुलाम नहीं हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश में गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए इमरान खान को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री शरीफ ने रविवार को कहा कि इमरान खान का एबटाबाद में दिया गया भाषण पाकिस्तान के खिलाफ षड्यंत्र है।

खबरों के अनुसार शहबाज शरीफ ने खान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के 22 करोड़ लोग देश का संविधान और राष्ट्रीय संस्थान एक व्यक्ति के अहंकार के गुलाम नहीं हैं। इमरान नियाजी देश के लोगों को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें पाकिस्तान का हिटलर नहीं बनने देंगे। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि इमरान काफी झूठ बोल चुके हैं लेकिन अब उन्हें सचाई का सामना करना पड़ेगा।

शहबाज ने कहा कि राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ कहानियां गढ़ने वाले असली मीर जाफर और मीर सादिक थे। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम शरीफ ने इमरान खान की तुलना आज के मीर जाफर और मीर सादिक से की जो पाकिस्तान को लीबिया और इराक जैसा बनाना चाहते हैं। मीर सादिक मैसूर के टीपू सुल्तान के मंत्री थे। चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध में उन्होंने श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी के दौरान टीपू सुल्तान को धोखा दिया जिससे अंग्रेजों की जीत का रास्ता साफ हुआ था। इसी तरह मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दोला के अधीन बंगाल सेना के कमांडर थे उन्होंने प्लासी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों का साथ देकर नवाब को धोखा दिया और भारत में अंग्रेजों के राज का रास्ता साफ किया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इमरान उसी हाथ को काट रहे हैं जिससे उनका पेट भरता है। एबटाबाद की एक रैली में इमरान द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान देश के संस्थान व संविधान को आज चुनौती दी गई है इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहबाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री न केवल राजनीतिक साजिश कर रहे हैं बल्कि वे देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। पहले इमरान ने देश की अर्थव्यवस्था को डुबोया और अब वह गृह युद्ध भड़काने की साजिश रच रहे हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *