इमरान खान की दो टूक,अमेरिकी दबाव नहीं बदल सकता चीन से रिश्ता

इमरान खान की दो टूक,अमेरिकी दबाव नहीं बदल सकता चीन से रिश्ता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने चीन और पाकिस्तान के रिश्ते की गहराई का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव इन रिश्तों को नहीं बदल सकता।

इमरान खान ने चीन और पाकिस्तान के रिश्ते को बेहद गहरा बताते हुए कहा कि अमेरिका पाकिस्तान पर किसी एक देश का पक्ष लेने के लिए दबाव डाल रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का रुख फिर बदलता दिख रहा है। कभी अमेरिका के साथ रहने वाला पाकिस्तान चीन के साथ भारत के बढ़ते विवाद के साथ अब खुलेआम चीन की तरफदारी कर रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन अमेरिका विवाद पर कहा कि किसी देश पर इस बात का दबाव बनाना ठीक नहीं है कि वह किसी एक का पक्ष ले। इससे पाकिस्तान और चीन के रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इमरान खान ने चीनी मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस्लामाबाद का बीजिंग से जुड़ा रिश्ता कभी नहीं बदलेगा, चाहे पाकिस्तान पर इसके लिए कितना ही दबाव क्यों ना बनाया जाए। उन्होंने कहा, अमेरिका पाकिस्तान से उम्मीद कर रहा है कि हम किसी एक का साथ दें। लेकिन ये अनुचित है।

पाकिस्तान और चीन का रिश्ता काफी गहरा है। दोनों देशों के बीच केवल सरकारों का रिश्ता नहीं है बल्कि लोगों का लोगों से रिश्ता है। चाहे जो हो जाए, अमेरिका कितना भी दबाव बना ले, इन दो देशों के बीच रिश्ता नहीं बदलेगा।

बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का रुख फिर बदलता दिख रहा है। कभी अमेरिका के साथ रहने वाला पाकिस्तान चीन के साथ भारत के बढ़ते विवाद के साथ अब खुलेआम चीन की तरफदारी कर रहा है।

 

popular post

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी 

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ, हिम्मत से खड़ा होना भी देशभक्ति है: राहुल गांधी  कांग्रेस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *