अंतरिक्ष में चहल कदमी कर चीन की वांग यापिंग ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष में चहल कदमी कर चीन की वांग यापिंग ने रचा इतिहास चीन की महिला अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग ने सोमवार को अंतरिक्ष में चहलकदमी की और इतिहास रचते हुए वह चीन की पहली महिला यात्री बनी जिन्होंने अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

अंतरिक्ष में चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर वांग यापिंग ने अपने पुरुष सहकर्मी के साथ लगभग 6 घंटे बिताए और अन्य गतिविधियों में भाग लिया। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर देते हुए बताया कि वांग यापिंग ने अपने पुरुष सहकर्मी जाई जिगोंग के साथ चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर 6 घंटे से अधिक का समय बिताया।

रिपोर्ट के अनुसार चीन के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल कर सोमवार सुबह सवेरे 6:30 बजे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की और सकुशल स्टेशन पर वापस पलट आए। चाइना स्पेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चीन के अंतरिक्ष इतिहास में यह पहला अवसर था जब किसी महिला ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की हो।

चीन ने 6 महीने के लिए अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शेनजो-13 यान से रवाना किया था। चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के काम को पूरा करने के लिए इन यात्रियों को भेजा था। कहा जा रहा है कि चीन अंतरिक्ष में अपने स्टेशन का निर्माण का काम अगले 1 वर्ष तक पूरा कर लेगा।

5 वर्षीय एक बच्चे की मां वांग यपिंग अगस्त 1997 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एयरफोर्स में भर्ती हुई थी। मई 2010 में पीएलए के अंतरिक्ष इकाई के दूसरे समूह के अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ने से पहले वह उप कमांडर थी।

वांग यपिंग अंतरिक्ष में जाने वाली बस सिर्फ दूसरी चीनी महिला हैं। दिसंबर 2019 में इस मिशन के लिए उनका चुनाव किया गया था। वांग और उनके सहकर्मी जिस वक्त अंतरिक्ष में चहलकदमी कर रहे थे तो उनकी तीसरी सहयोगी स्टेशन के अंदर से ही उन्हें सहायता पहुंचा रही थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles