कार बम धमाके में छह अफगान सैनिकों की मौत, तालिबान ली ज़िम्मेदारी

कार बम धमाके में छह अफगान सैनिकों की मौत, तालिबान ली ज़िम्मेदारी. आज गुरुवार को सुबह तड़के अफगानिस्तान के बागलान के उत्तरी प्रांत में एक सैन्य अड्डे के पास कार बम हमले में कम से कम छह अफगान सैनिक मारे गए हैं और 10 से अधिक घायल हो गए हैं ।

TOLOnews ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार सुबह तड़के करीब 2 बजे बागलान के केंद्र पुल-ए-खुमरी के बाग-ए-शामल इलाके में हुआ।

जिस जगह पर हमला हुआ वो बेस सेना के लिए एक भर्ती केंद्र भी है इस हमले में बेस के कुछ हिस्से विस्फोट में नष्ट हो गए हैं।
अफगानिस्तान की न्यूज़ एजेंसी ने भी कहा कि हमले के बाद तालिबान ने बगलान-समंगन राजमार्ग पर सड़क के किनारे खदानें लगा दी हैं और यातायात के लिए सड़क भी बंद कर दी है।

217 पामीर आर्मी कोर के तीसरे ब्रिगेड के कमांडर अब्बास तवक्कोली ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि “अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले इसे सुरक्षा बलों ने निशाना बनाया।”

उन्होंने कहा, “हमले के बाद तालिबान ने मुठभेड़ शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके हमले को पीछे धकेल दिया।” “विस्फोट में सुरक्षा बल के कई सदस्य घायल हो गए और बेस की कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।”

उन्होंने कहा, सड़क किनारे खदानों के कारण बगलान-समंगन राजमार्ग पर सुरक्षा बलों का निकासी अभियान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

TOLOnews के अनुसार, तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *