राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में पूरे किए 700 विकेट
अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की।
राशिद ने यूएई की पारी के 16वें ओवर में मोहम्मद इरफान को आउट कर टी20 में अपना 700वां विकेट पूरा किया। इरफान ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और हिट विकेट हो गए। इससे पहले पिछले सप्ताह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में राशिद ने अपना 698वां और 699वां विकेट लिया था।
लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में राशिद खान के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है, जिन्होंने 631 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण हैं, जिनके नाम 613 विकेट दर्ज हैं।
राशिद खान अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा विकेट (191 विकेट) लेने वाले गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी (164 विकेट) और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी (162 विकेट) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
पिछले सप्ताह मीडिया से बातचीत में राशिद ने कहा था कि 700 विकेट हों या कोई भी उपलब्धि, उनका सफर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “मैंने अपने मन में कोई लक्ष्य तय नहीं किया है कि 700 विकेट पर रुक जाऊंगा। जब मैं विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलता हूं तो पूरी मेहनत करता हूं और जब टीम को जरूरत होती है, तो विकेट लेने की कोशिश करता हूं।”
यूएई के खिलाफ इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राशिद ने इस मैच में एक विकेट हासिल किया।


popular post
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में पूरे किए 700 विकेट
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में पूरे किए 700 विकेट अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान राशिद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा