पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पेरिस ओलंपिक: पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि वह अपने 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले में निर्धारित वजन को कायम नहीं रख सकीं। परिवार के साथ विनेश के गांव के लोगों में भी काफी दुख है ग्रामीणों का कहना है की विष के साथ काफी गलत हुआ है जिन लोगों ने विनेश से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी आज वह सभी लोग सकते में है वह समझ नहीं पा रहे कि आखिर यह सब कैसे हुआ?

विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा कि मैं क्या कहूं। अब कहने को कुछ नहीं बचा है। एक उम्मीद जगी थी गोल्ड मेडल की उस पर एकदम ये घटना घटी। अब फेरडेशन क्या करती है ये फेडरेशन के उपर है। क्या पता, क्या खाया था या षडयंत्र रचा गया बृजभूषण की ओर से। ये विनेश से मिलने के बाद पता चलेगा।

ओलंपिक के रूल्स पर बात करते हुए महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि आमतौर पर अगर 100-50 ग्राम वजन ज्यादा भी हो तो रेसलर्स को लड़ा देते हैं। देशवासियों से मेरी यही गुजारिश है कि कोई भी निराश ना हो। एक दिन विनेश जरूर गोल्ड मेडल जीतेगी। 2028 के ओलंपिक के लिए मैं संगीता और विनेश दोनों की तैयार कर रहा हूं। 4 साल कोई बड़ी बात नहीं होती। 4 साल बाद फिर से ओलंपिक होगा। उसके लिए मैं दोबारा तैयारी कराऊंगा।

विनेश के बारे में बुधवार सुबह जो पहली खबर आई थी, उसमें कहा गया था कि विनेश फोगाट फाइनल में पहुंचने के बाद पूरी रात सोई नहीं और अतिरिक्त 2 किलो वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। पूरी रात उन्होंने साइकिलिंग की, वेट लिफ्टिंग की लेकिन वजन फिर भी कम नहीं हुआ। उसके बाद वो निराश होती गईं और अंत में बेहोश हो गईं।

आप भारत का गौरव और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं: पीएम मोदी
विनेश के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने कहा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है, मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय: संजय सिंह
इस फैसले के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये विनेश का नही देश का अपमान है, विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।

आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया: प्रियंका गांधी
वहीं विनेश के अयोग्य होने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं। तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।

तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है। इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे। मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी।

विनेश फोगाट का फाइनल तक पहुंचना गर्व की बात: शशि थरूर
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विनेश के अयोग्य घोषित होने से भले ही भारत को मेडल नहीं मिल रहा है लेकिन उन्होंने देश का दिल जीता है। मुझे इस बात का दुख है और उन्हें जो इनाम मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा। विनेश ने हमारा दिल जीता है। दिल्ली के रास्ते और पेरिस के अखाड़े में उन्होंने जो किया उसे लेकर पूरे देश को गर्व है। विनेश ने जो ताकत दिखाई है उसे हम भूल नहीं सकते। उनके फाइनल तक पहुंचना गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles