नीतीश का भाजपा गठबंधन में जाना तय, इस्तीफ़ा दिए बिना भी मुख्य मंत्री बने रह सकते हैं
बिहार में अचानक बदले राजनीतिक माहौल के बीच हर किसी की निगाहें सीएम नीतीश कुमार पर हैं कि वह आगे क्या घोषणा करेंगे, क्या वह महागठबंधन में बने रहेंगे या फिर इस्तीफा देकर बीजेपी (BJP) के साथ जाएंगे।
INDIA गठबंधन और बिहार की राजनीतिक स्थिति पर लालू प्रसाद की बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, “अभी किसी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है… कोई जानकारी नहीं है। खबरों में जो चल रहा है, वही पता चला है। जब भी हम सरकार में आते हैं, बिहार की जनता के लिए कार्य करते हैं।
वहीँ गठबंधन बचाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को कॉल भी किया, लेकिन उनकी नीतीश कुमार से बात नहीं हो पाई। दूसरी तरफ आरजेडी ने विधायकों की पटना में बैठक बुलाई जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया कि ‘बिहार में खेला होना बाकी है’ उधर, एनडीए के सहयोगी एलजेपी पासवान के नेता चिराग पासवान का कहना है कि कुछ समय में सारी चीजें साफ हो जाएंगी।
पटना में सियासत का रोमांच जारी है। नीतीश कुमार के फैसले पर जारी सस्पेंस के बीच खबर ये है कि नीतीश जल्द सीएम पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने अपने करीबी विधायकों को सीएम हाउस बुलाया है। माना जा रहा है कि वे राजभवन जा सकते हैं और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। इस बीच आज सुबह से बैठकों का दौर भी जारी है।
हालांकि सूत्र बताते हैं कि अगर वह बीजेपी के साथ गए भी तो इस्तीफा नहीं देंगे बल्कि वह राजभवन जाएंगे और उनके साथ बीजेपी के समर्थन वाली चिट्ठी हो सकती है और आरजेडी के मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं।


popular post
ऑपरेशन सादिक 4 की तीसरी और चौथी लहरें ऑपरेशन सादिक 3 से ज़्यादा एडवांस्ड हैं:आईअरजीसी
ऑपरेशन सादिक 4 की तीसरी और चौथी लहरें ऑपरेशन सादिक 3 से ज़्यादा एडवांस्ड हैं:आईअरजीसी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा