निक्की हेली ने प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ट्रंप का विजयी रथ रोका

निक्की हेली ने प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ट्रंप का विजयी रथ रोका

वाशिंगटन: डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया) के प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर 2024 की प्रचार मुहिम के दौरान अपनी पहली जीत हासिल की। बता दें अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए दोनों के बीच मुकाबला चल रहा है।

हालांकि अनुमान है कि पूर्व राष्ट्रपति सुपर मंगलवार को होने वाले मतदान के बाद हेली से आगे निकल जायेंगे। यूएस-आधारित न्यूजडेली के अनुसार, हेली को सभी क्षेत्रों की रिपोर्टिंग के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के 676 वोटों के मुकाबले 1,274 वोट मिले। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए 2024 के अभियान में पूर्व राष्ट्रपति पर यह उनकी पहली जीत है।

अब तक हुए प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते आए हैं। हालांकि कोलंबिया में उन्हें झटका लगा है। इसके बावजूद ट्रंप की अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दावेदारी सबसे मजबूत है। मंगलवार को 16 राज्यों में प्राइमरी चुनाव होने हैं और मंगलवार को ट्रंप और निक्की हेली के बीच के मुकाबले की स्थिति साफ हो सकती है। कई हार के बावजूद निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद की दावेदारी से हटने से इनकार कर दिया था।

अब पहली जीत मिलने से यकीनन उनकी प्रचार टीम को नई ऊर्जा मिलेगी। निक्की हेली को कोलंबिया में सभी 19 डेलिगेट्स का समर्थन मिला। शनिवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने मिजुरी, इडाहो और मिशिगन प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की थी। ट्रंप को 244 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 1215 डेलिगेट्स का समर्थन मिलना जरूरी है। वहीं निक्की हेली को 24 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है।

मंगलवार को अलबामा, अलास्का, अरकंसास, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मेन, मैसाच्युसेट्स, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलाइना, ओकलाहोमा, टेनेसी, टेक्सास, उटा, वेर्मोन्ट, वर्जीनिया में प्राइमरी चुनाव होने हैं। ट्रंप अब तक आयोवा, न्यू हैंपशायर, नेवादा, यूएस वर्जिन आइलैंड्स, साउथ कैरोलाइना, मिशिगन, मिजुरी और इडाहो में जीत चुके हैं और जिस तरह की रिपब्लिकन समर्थकों में उनकी लोकप्रियता है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि नवंबर में होने वाले आम चुनाव में जो बाइडन का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप से ही हो सकता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *