राहुल गांधी की ‘जन न्याय पदयात्रा’, में तुषार गांधी समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

 राहुल गांधी की ‘जन न्याय पदयात्रा’, में तुषार गांधी समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

मुंबई: कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अपने अंतिम चरण में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से ‘जन न्याय पदयात्रा’ निकाली। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी और अभिनेत्री स्वरा भास्कर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, “जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है, आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है।”

यात्रा सुबह 6 बजे बालापुर के कुपता जिला परिषद स्कूल से शुरू हुई। यह दोपहर शेगांव पहुंचेगी, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रसिद्ध संत गजानन महाराज मंदिर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तहत शुक्रवार 18 नवंबर को शेगांव में राहुल गांधी की भव्य सभा होगी। जिसके लिए शहर समेत जिले भर से हजारों कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शेगांव के लिए रवाना हो रहे हैं।

शनिवार को कांग्रेस सांसद ने मध्य मुंबई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। यह यात्रा 14 जनवरी को संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई थी।

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए रविवार शाम को यहां एक जनसभा आयोजित करेगा, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles