यूएन महासचिव के बयान पर इजरायल की पैंतरेबाजी

यूएन महासचिव के बयान पर इजरायल की पैंतरेबाजीइजरायल-हमास युद्ध का बुधवार को 19वां दिन है। गजा पट्टी में लगातार इजराइली बमबारी से करीब 6000 लोग अब तक मारे जा चुके हैं। जिनमें फिलिस्तीनी बच्चों और महिलाओं की तादाद ज्यादा है। 8000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें वहां इलाज भी नसीब नहीं है। पिछले तीन दिनों से इजरायल गजा में रिफ्यूजी कैंपों को चुन-चुन कर निशाना बना रहा है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने फिर से गजा में गंभीर मानवीय स्थिति का जिक्र करते हुए फौरन युद्धविराम का आह्वान किया। हालांकि यह अपील बार-बार हो रही है। उन्होंने हमास के हमलों की बी निंदा की, लेकिन बदले में इजरायली प्रतिक्रिया में फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की।

यूएन अधिकारियों ने इज़राइल से गजा में पानी और बिजली बहाल करने का आग्रह किया। साथ ही मानवीय वस्तुओं के आसानी से आने-जाने की अनुमति देने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो संघर्ष के बढ़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र महसचिव गुतारेस ने मंगलवार को कहा था- “हमास ने हमला ऐसे ही नहीं कर दिया। इसके पीछे एक विचार, एक त्रासदी है!” उन्होंने यह भी कहा कि फिलिस्तीन के लोग लंबे समय से इजराइली कब्जे वाले इलाकों में बदतर जिन्दगी बिता रहे हैं। इजराइल सबसे ज्यादा इसी बात पर बौखलाया है कि यूएन महासचिव भी गाजा में उसके इलाकों को कब्जा मानते हैं। कब्जा शब्द सिर्फ अरब देश और फिलिस्तीन के समर्थक देश इस्तेमाल करते हैं। इस बयान से इजरायल खासा तिलमिलाया।,हारेत्ज अखबार का कहना है कि इसके बाद इजरायली मंत्रियों और नेसेट सदस्यों ने यूएन विरोधी बयानबाजाी शुरू कर दी।

इजरायल ने यूएन महासचिव से कहा- उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद इजरायल के वित्त मंत्री एली कोहेन ने गुतारेस के साथ अपनी बैठक रद्द कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने दबाव बनाकर बंधक परिवारों के साथ यूएन महासचिव के साथ होने वाली बैठक भी रद्द करा दी।

popular post

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स

ईरान वेनेजुएला नहीं, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में: न्यूयॉर्क टाइम्स शनिवार को अमेरिकी अखबार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *