इज़रायल का दुस्साहस, संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों के वीजा पर लगाई रोक!

इज़रायल का दुस्साहस, संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों के वीजा पर लगाई रोक!

इज़रायल ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के लिए “स्वचालित वीज़ा” की व्यवस्था को निलंबित कर दिया है। अब प्रत्येक अधिकारी की जांच के बाद वीज़ा जारी करने का निर्णय लिया है। अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा ग़ाज़ा में हो रही हत्याओं की कड़ी आलोचना के बाद जवाबी कार्रवाई में इज़रायल ने यह कदम उठाया है। इस कदम के कारण संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के लिए राहत कार्य के लिए ग़ाज़ा में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायली सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का वीजा अपने आप बंद हो जाएगा। इज़रायली सरकार ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र के हर अधिकारी की जांच की जाएगी, उसके बाद ही वीजा जारी किया जाएगा।

तेल अवीव का संयुक्त राष्ट्र पर तीखा हमला
इज़रायली सरकार के प्रवक्ता एलन लेवी ने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की और उस पर हमास की निंदा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तेल अवीव ने अंतरराष्ट्रीय संगठन पर हमास की मानव ढाल रणनीति का भागीदार बनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका देश उन लोगों के साथ काम नहीं करेगा जो “हमास प्रचार मशीन” के साथ काम कर रहे हैं।

एलन लेवी ने कहा कि ”अंतर्राष्ट्रीय संगठन सारा दोष इज़रायल पर डाल रहा है, वह हमास का समर्थन कर रहा है और वह उसकी निंदा भी नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इज़रायल अपने सहयोगियों से भी बात कर रहा है, कि वे संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ उठें।

संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों की शहादत पर अफ़सोस जताया 
संयुक्त राष्ट्र ने क्रिसमस की शुरुआत में गाजा में बढ़ी इज़रायली बमबारी और 100 से अधिक फ़िलिस्तीनियों की शहादत की निंदा की है। इज़राइल ने क्रिसमस के दौरान मध्य और दक्षिणी ग़ाज़ा पर बमबारी की है। इस इलाके में इज़रायली सेना ने शरण ले रखी थी। ग़ाज़ा के नागरिकों को एक बार फिर यहां से चले जाने के लिए कहा गया, लेकिन बड़ी संख्या में नागरिकों ने जवाब देते हुए कहा कि अब जाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है।

अल-अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता सैफ मगांगो ने इस मौके पर अपने बयान में कहा, ”हम ग़ाज़ा के मध्य में इज़रायली बलों की बमबारी से बेहद चिंतित हैं, जिसके परिणामस्वरूप क्रिसमस की शाम से सौ से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

प्रवक्ता ने मांग की कि “इज़रायली बलों को नागरिकों की हताहतों की संख्या को कम करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए।”प्रवक्ता ने कहा कि इज़रायली बलों द्वारा केवल घोषणाएं और क्षेत्र से नागरिकों का निष्कासन, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार पर्याप्त नहीं है।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *