छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को दी “महतारी न्याय योजना” की सौग़ात

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को दी “महतारी न्याय योजना” की सौग़ात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में चुनावी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री, बिजली बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी।

प्रियंका गाँधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएँगे। राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।

सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। माताओं एवं बहनों के लिए “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किए जायेंगे।

जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए हम “महतारी न्याय योजना” लागू कर रहे हैं। इसके तहत हर सिलेंडर को रिफिल कराते समय 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार इस राशि को सीधे घर की महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। इसके अलवा 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे।

कांग्रेल नेता ने आगे कहा कि महिलाओं को पंचायतों में 33% आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया। महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया, लेकिन 10 साल तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने वाला। लेकिन मीडिया में चर्चा खूब हुई, इवेंटबाजी हुई; इसलिए नेताओं की घोषणा की सच्चाई को परखिए।

प्रिंयका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। BHEL, HAL, रेलवे. आपको जहां से रोजगार मिलता था, वो सारी संपतियां अपने मित्रों को सौंप रहे हैं। हम समानता की बात करते हैं, ताकि जनता को फायदा मिले, लेकिन इन लोगों ने रोजगार के सभी माध्यम बंद कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles